होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP RELIGIOUS PLACE DEVLOPMENT : ‘श्रीमहाकाल लोक’ के बाद प्रदेश सरकार करेगी अन्य धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष सुविधाएं

MP RELIGIOUS PLACE DEVLOPMENT : ‘श्रीमहाकाल लोक’ के बाद प्रदेश सरकार करेगी अन्य धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष सुविधाएं

MADHYA PRADESH : मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अब श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद राज्य के अन्य मंदिरों के विकास के लिए योजना बना रही है। भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में अब सरकार धर्म पथ पर चलने वाली हैं।

यह भी पढ़ें  : 10 महीने पुरानी मारपीट के शिकायत पर बना दिया युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला

आने वाले 2 साल में राज्य के मुख्य मंदिरों पर सरकार 3000 करोड़ से अधिक खर्च करने जा रही है, जिसके बाद ना केवल मंदिरों का स्वरूप भव्य होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी तैयार होंगी। राज्य सरकार ने इस कार्य की जिम्मेदारी राज्य पर्यटन विभाग को सौपी हैं जिसके तहत ओंकारेश्वर, बीच में सलकनपुर और कतार में दतिया, मैहर, चित्रकूट, शनिश्चरा (शनिचरा) जैसे स्थान हैं। जिसका विकास कार्य मध्य प्रदेश में होना हैं।

यह भी पढ़ें : दुनिया के सबसे गंदे शख्स अमौ हाजी की 50 साल बाद नाहने से मौत, इन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी

आगामी समय में साल 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहा हैं। और चुनाव को नजर में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार अब राज्य के धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करने का फैसला किया जिससे विधानसभा चुनाव का एजेंडा भी तय हो जाएगा। इस विकास कार्य के पूरा होने के पश्चात मध्य प्रदेश अपने धार्मिक स्थलों के नाम से जाना जायेगा।

यह भी पढ़ें : गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर, CM निवास को गांव की तरह सजाया गया


संबंधित समाचार