होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

bhopal news: सांसद प्रज्ञा को आया गुस्सा , शराब के दुकान चले हथौड़े

bhopal news: सांसद प्रज्ञा को आया गुस्सा , शराब के दुकान चले हथौड़े

भोपाल। उमा भारती के नक्शे कदम पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर चल पड़ी है। लोकसभा टिकट काटने के बाद ही सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने एक बयान से हलचल पैदा कर दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगा रही है। उनका दावा किया है कि खजूरिया तालाब बंगला में अवैध शराब ठेका चलाया जा रहा है। वो गलत तरीके के साथ चल रहा है।  

विधायक सुदेश राय

मिली जानकारी के मुताबिक  BJP सांसद ने कहा, प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है और मुझे कहते हुए शर्म आ रही है कि खजूरिया तालाब बंगला पर जो ठेका पकड़ा गया है वो और किसी का नहीं बल्कि BJP के सीहोर विधायक सुदेश राय का है। 

एसआई  को डांटा

इस शराब के दुकान पर खुद ही प्रज्ञा ठाकुर  हथौड़े से ताला तोड़ती रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और आबकारी विभाग का जो अधिकारी इसमें मिला हुआ है, उसे तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं। इसके अलावा, सरकारी लोग गैर कानूनी कार्य को जिस प्रकार से संरक्षित कर रहे थे, वह गलत है। उन्हें भी जल्द सस्पेंड किया जाएगा। इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्होंने एसआई को डांटा क्योंकि उन्होंने सबको भ्रमित करने की कोशिश की और अब जांच के लिए समय मांग रहे हैं। 


संबंधित समाचार