होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News :प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेसी भगवान राम का विरोध करने लगे

MP News :प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेसी भगवान राम का विरोध करने लगे

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस भगवान राम का विरोध करने लगी। 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस खुश नहीं थी। जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान श्रीराम का विरोध किया था। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही। पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि 16 अप्रैल मंगलवार के दिन केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन भरा है। 7 मई मतदान का दिन भी मंगलवार है और 4 जून, नतीजों का दिन भी मंगलवार ही है, यानि कि गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र का मंगल ही मंगल होना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास पुरुष और जन-कल्याण उनके जीवन का लक्ष्य है। 

यह भारत का भविष्य तय करने वाला चुनाव है : राजेन्द्र शुक्ल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने विजन के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर बढ़ रही है। इसलिए लोकसभा का यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज दुनिया के अंदर भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं -गरीब, किसान, नारी शक्ति और युवा। गरीब गरीबी रेखा के बाहर निकले और हमारा देश आगे बढ़े। किसान को सक्षम बनाने से वह केवल अपनी गरीबी नहीं दूर करेगा, बल्कि देश की गरीबी दूर करेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा तो बेरोजगारी दूर होगी। नारी शक्ति का सशक्तीकरण देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण है।


संबंधित समाचार