होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : एमपी में बस हड़ताल, होलीका दहन को लेकर आदेश जारी

MP News : एमपी में बस हड़ताल, होलीका दहन को लेकर आदेश जारी

MP News : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन परियोजना का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। अफ्रीकी देश बोत्स्वाना से 8 चीतों का नया दल आज विशेष विमान के जरिए मध्यप्रदेश लाया जा रहा है।

चीते किए जाएंगे एयरलिफ्ट 

इस जत्थे में 6 मादा और 2 नर चीते शामिल हैं। अफ्रीकी महाद्वीप से आने वाला यह तीसरा बड़ा समूह है, जिसे एयरलिफ्ट कर सीधे कूनो लाया जाएगा। वन विभाग और प्रशासन ने नए चीतों के स्वागत और क्वारंटीन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

होलिका दहन, सरकार का आदेश जारी 

भोपाल से जारी आदेश में राज्य शासन ने इस बार होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गौ काष्ठ (गोबर से निर्मित लकड़ी) के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों में गौ काष्ठ के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सरकार देगी पुरूस्कार 

सरकार ने घोषणा की है कि जहां गौ काष्ठ से होलिका दहन किया जाएगा, वहां प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए जाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार इस प्रकार का आदेश जारी किया गया है और प्रत्येक आयोजन का पंजीयन अनिवार्य रहेगा। मैदानी अमला होलिका दहन के दिन मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेगा। 

2 मार्च से बस हड़ताल

नई परिवहन नीति को लेकर बस ऑपरेटर्स और सरकार के बीच जारी मतभेद अब आंदोलन में बदलते दिख रहे हैं। 2 मार्च को पूरे मध्यप्रदेश में बस हड़ताल की घोषणा की गई है। होली से ठीक पहले होने वाली इस हड़ताल से प्रदेशभर में लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बस संचालकों का कहना है कि नई नीति के कुछ प्रावधान उनके लिए व्यवहारिक नहीं हैं, जबकि अब तक दोनों पक्षों के बीच कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। यदि वार्ता सफल नहीं हुई तो त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।


संबंधित समाचार