होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : हरदा में किसान सम्मेलन, कमर्शियल गैस संकट और बारिश की चेतावनी

MP Morning News : हरदा में किसान सम्मेलन, कमर्शियल गैस संकट और बारिश की चेतावनी

MP Morning News : राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में आज कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से लेकर कानून-व्यवस्था, गैस संकट, मौसम बदलाव और प्रशासनिक फैसलों तक, दिनभर हलचल बने रहने की संभावना है। 

सीएम मोहन का हरदा दौरा 

सीएम मोहन आज हरदा दौरे पर रहेंगे। सुबह सीएम हाउस में गुड़ी पड़वा के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद होमगार्ड्स कैंप में सिविल डिफेंस वर्कशॉप में भाग लेंगे। दोपहर में हरदा पहुंचकर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और कस्टम हायरिंग सेंटर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

फायरिंग के बाद सुरक्षा की मांग

गांधी मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई फायरिंग के बाद डीएन कविता सिंह ने इमरजेंसी गेट पर हथियारबंद पुलिस तैनाती की मांग की है। इससे पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं।

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में एमपी नंबर-1

मध्यप्रदेश ने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन में देश में पहला स्थान हासिल किया है। 15 दिनों में 1 लाख बेटियों को टीका लगाया गया। बालाघाट, खरगोन, राजगढ़, मंडला, मुरैना, खंडवा, ग्वालियर, डिंडोरी, मंदसौर, कटनी, उज्जैन और पन्ना जैसे जिले टॉप में रहे।

पुलिस भर्ती, मिलेगे 7500 नए जवान

मध्यप्रदेश पुलिस को मई तक करीब 7500 नए आरक्षक मिल सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी हो चुकी है और ESB जल्द परिणाम जारी करेगा।

भोपाल में कमर्शियल गैस संकट 

राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से कैफे और रेस्टोरेंट प्रभावित हैं। कई जगह इंडक्शन का सहारा लिया जा रहा है, जिससे बिजली बिल में 20% तक वृद्धि देखी जा रही है।

अटल पथ पर आज कवि सम्मेलन

हिंदू नववर्ष के मौके पर अटल पथ पर कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कुमार विश्वास, दिनेश बावरा और अन्य कवि शामिल होंगे। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा और ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

प्रॉपर्टी रेट में बढ़ोतरी की तैयारी

भोपाल के 100 इलाकों में प्रॉपर्टी रेट 50% तक बढ़ाने की तैयारी है, जबकि पूरे शहर की गाइडलाइन में औसतन 1.5% बढ़ोतरी प्रस्तावित है। अंतिम निर्णय जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में होगा।

मौसम बदलेगा, बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 19 से 21 मार्च के बीच बारिश का अनुमान है।

एडीजी के साथ अभद्रता

एडीजी राजाबाबू सिंह के साथ अज्ञात युवकों ने उनके घर के बाहर अभद्रता की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस जांच जारी है।

अतिथि शिक्षक फिर करेंगे आंदोलन

सरकार के खिलाफ अतिथि शिक्षक 29 और 30 मार्च को भोपाल में महाआंदोलन करेंगे। उनकी मुख्य मांग हरियाणा मॉडल के आधार पर नियमितीकरण और वरिष्ठता का लाभ देना है।


संबंधित समाचार