होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी...

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान: 37.4°C (दुर्ग), सबसे कम न्यूनतम तापमान: 16.5°C (माना, रायपुर) दर्ज की गई है। 

बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी:

18 और 19 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश वज्रपात (बिजली गिरने) ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव की वजह (Synoptic System) मौसम में इस बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण हैं पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास निचले स्तर पर बना चक्रवाती परिसंचरण मध्य और ऊपरी स्तर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

आज का मौसम पूर्वानुमान:

आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

रायपुर का मौसम:

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, वहीं इस बीच  अधिकतम तापमान: लगभग 37°C और  न्यूनतम तापमान: करीब 19°C रहेगी। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट:

अगले कुछ घंटों के लिए बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर  इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है।

इन जिलों में येलो अलर्ट:

प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना है।

क्या करें, क्या न करें (Safety Tips):

खराब मौसम में खुले स्थानों से बचें
बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों
तेज हवा में कमजोर संरचनाओं से दूरी रखें
यात्रा के दौरान मौसम अपडेट जरूर देखें


संबंधित समाचार