होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News: CM मोहन यादव का शाजापुर दौरा, बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी, दतिया उपचुनाव में हलचल

MP Morning News: CM मोहन यादव का शाजापुर दौरा, बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी, दतिया उपचुनाव में हलचल

MP Morning News: मध्य प्रदेश में गुरुवार की शुरुआत कई अहम राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रमों के साथ हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे और रोड शो में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी भी तेज हो गई है। दूसरी ओर दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं, जबकि वक्फ बोर्ड विवाद में भोपाल के निकाह काजी के इस्तीफे ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शाजापुर जिले के कालापीपल पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कालापीपल में रोड शो करेंगे और स्थानीय नागरिकों से संवाद भी करेंगे। दोपहर बाद वे भोपाल लौटकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

प्रदेश सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख अधिकारियों में बदलाव की तैयारी चल रही है। कमिश्नर स्तर के अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

दतिया उपचुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अभी तक भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अब तक नौ नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इनमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

भाजपा ने घोषित किए संभागीय कार्यालय मंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति से पहले तीन संभागीय कार्यालय मंत्रियों की घोषणा कर दी है। जिसमें जबलपुर संभाग राजेश मिश्रा, रीवा संभाग वीरेश पांडे,ग्वालियर संभाग कमल पवैया पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वक्फ बोर्ड विवाद में भोपाल के निकाह काजी का इस्तीफा

वक्फ बोर्ड को लेकर जारी विवाद के बीच भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद नोमाद नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किया जाना स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने मुफ्ती के अध्यक्ष बनने के स्वागत पर भी आपत्ति दर्ज कराई है। उनके इस्तीफे के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।

 


संबंधित समाचार