होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का आज का कार्यक्रम, व्यापम परीक्षा, छात्र प्रदर्शन और कारगिल विजय दिवस की बड़ी खबरें

Morning Breaking: CM साय का आज का कार्यक्रम, व्यापम परीक्षा, छात्र प्रदर्शन और कारगिल विजय दिवस की बड़ी खबरें

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, सीजी व्यापम की प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर राजधानी में छात्र शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

CM  साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे वे त्रिमूर्ति नगर स्थित दया भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे।

रायपुर में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में आज दोपहर 12 बजे से बड़ी संख्या में छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान छात्र पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और री-नीट विवाद के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा देने की मांग उठाएंगे।

व्यापम प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा आज

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) की ओर से प्रयोगशाला परिचालक (PSLA-26) भर्ती परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। रायपुर के 52 परीक्षा केंद्रों में होने वाली इस परीक्षा में 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों और परीक्षा पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रायपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल स्थित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ग्राउंड में होगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कविता पाठ का आयोजन भी होगा।


संबंधित समाचार