होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Lok Sabha Election Phase 2 : मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर मतदान शुरू 

MP Lok Sabha Election Phase 2 : मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर मतदान शुरू 

Lok Sabha Election Phase 2 Voting : लोकसभा चुनावों को लेकर आज 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है।  प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान किया जाने लगा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रदेश की टीकमगढ़, खजुराहो, दमोह, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोसकभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। 

खजुराहो लोकसभा सीट से वीडी शर्मा, टिकमगढ़ लोकसभा से मोदी सरकार में केंन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, होशंगाबाद सीट से भाजपा के किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी चुनावी मैदान में है। खजुराहो से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरबी प्रजापति चुनाव लड़ रहे है। वही सतना लोसकभा से बसपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक नारायाण त्रिपाठी मैदान में है। 

कौन कहां से प्रत्याशी 

खजुराहो लोकसभा से भाजपा के वीडी शर्मा और कांग्रेस के राजा भैया प्रजापति
टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र खटीक और कांग्रेस के पंकज अहिरवार
दमोह लोकसभा से भाजपा के राहुल लोधी और कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी
रीवा लोकसभा से भाजपा के जनार्दन मिश्र और कांग्रेस की नीलम मिश्रा
सतना लोकसभा से भाजपा के गणेश सिंह, कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा और बसपा के नारायण त्रिपाठी
होशंगाबाद लोकसभा    से भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी और कांग्रेस के संजय शर्मा चुनावी मैदान में है।      


संबंधित समाचार