MP EXIT POLL 2023 : वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस को झटका, BJP बना रही सरकार!

MP EXIT POLL 2023 : वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस को झटका, BJP बना रही सरकार!

MP EXIT POLL 2023 : देश के पांच राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों का मतदान हो चुका है। मतदान के बाद अब चुनाव के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को होने वाली काउंटिंग मंे साफ हो जाएगा कौन जीतेगा, कौन हारेगा, लेकिन इससे पहले गुरुवार को तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। जारी पोल्स में कहीं भाजपा की तो कही कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। 

सामने आए एग्जिट पोलों ने मध्यप्रदेश की जनता को ही नहीं बल्कि बीजेपी-कांग्रेस को भी हैरान कर दिया है। मध्यप्रदेश में जिस बीजेपी को सत्ता से बाहर बताया जा रहा था अब एग्जिट पोलों में उसी बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करते हुए बताया गया है। वही कांग्रेस 100 सीटों से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

क्या है एग्जिट पोलों के अनुमान

जन की बात 
BJP - 100-123
COG - 102-125    
OTH - 5

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
BJP - 140-162    
COG - 68-90
OTH - 0-3

Republic- Matrize
BJP - 118-130    
COG - 97-107    
OTH - 00-02

ABP- सी वोटर    
BJP - 88-112
COG - 113-137
OTH - 2-8

TV9-Polstrat
BJP - 106-116    
COG - 111-121
OTH - 00-06

News 24-टुडेज़ चाणक्या
BJP - 151
COG - 74    
OTH - 5

Times Now-ETG
BJP - 105-117    
COG - 109-125
OTH - 1-5


संबंधित समाचार