Mahila Congress List : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने मध्यप्रदेश की दो महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नूरी खान को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
नूरी बनीं राष्ट्रीय महासचिव
नूरी खान इससे पहले मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।
दीप्ति सिंह बनी राष्ट्रीय सचिव
मध्यप्रदेश कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता दीप्ति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कामकाज को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
8 महिला नेताओं को मिला राष्ट्रीय दायित्व
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से भी 8 महिला नेताओं को शामिल किया गया है। जिनमें, पूर्व विधायक साफिया जुबेर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वही ममता वशिष्ठ, हेमलता चौधरी, रचना समलेटी और शमा बानो को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वही हुकम मीणा, शांता प्रिंस और संगीता गर्ग को नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सूची संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई है।