होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे EXAM

MP बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे EXAM

भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 14 मई को होने वाली परीक्षा का आयोजन 19 मई को करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर मप्र बोर्ड ने पूरे राज्य के सभी संबंधित स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

CUET-UG परीक्षा के चलते बदला गया शेड्यूल

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने CUET-UG परीक्षा के चलते शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसकी वजह से 14 मई को होने वाली परीक्षा अब 19 मई को होगी। मंडल ने भले ही परीक्षा के दिन में बदलाव किया है। लेकिन परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही रहेगी। 

21 मई की परीक्षा अब 26 मई को होगी

बता दें कि 14 मई को मुख्य रूप से अकाउंटेंसी, गृह विज्ञान और कृषि (कला संकाय) जैसे विषयों की परीक्षा होने वाली थी। लेकिन अब ये परीक्षा 19 मई को होगी। इसके अलावा गणित और साइकोलॉजी की परीक्षाएं, जो मूल रूप से 21 मई को निर्धारित थीं उन्हें स्थगित करके 26 मई को कर दिया गया है.
 


संबंधित समाचार