पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पत्नी श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
जांच जारी
आगर मालवा : मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के बड़ौद में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी
बताया जा रहा है कि सुबह मां बेटी अर्टिगा कार में सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसकी वजह से कार में सवार मां बेटी की मौत हो गई, जबकि हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।
गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हादसे में इनकी गई जान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पत्नी श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कार के ट्रक में पीछे से टकराने की बात सामने आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।