Morning Breaking: रायपुर में आज प्रेस क्लब चुनाव 2026 को लेकर घमासान, 6 पैनलों के बीच मतदान। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम, बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी का विकसित भारत अभियान, राजिम कुंभ मेला और अपेक्स बैंक की PC से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स।
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव आज होगा मतदान:
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 को लेकर आज राजधानी में सियासी और मीडिया हलचल तेज रहेगी। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 6 पैनलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस चुनाव में संगवारी, संकल्प, प्रतिष्ठा, क्रांतिकारी, परिवर्तन और सर्व एकता पैनल मैदान में हैं। कुल 37 उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और दो सहसचिव पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रेस क्लब परिसर के बाहर मतदान को लेकर टेंट और पंडाल लगाए गए हैं। देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री साय के आज का कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और खरोरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, 11:30 बजे विभागीय बैठकों में शामिल होंगे, 01:30 से 02:30 बजे तक कार्यालयीन कार्य में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही 02:35 बजे खरोरा के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद 03:00 बजे सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे, फिर 04:15 बजे वापस मंत्रालय जाएंगे, इसके ठीक बाद शाम 05:00 से 07:00 बजे तक दूसरी समीक्षा बैठक कर 07:30 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की PC:
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष केदार गुप्ता आज बैंकिंग गतिविधियों को लेकर दोपहर 12:30 बजे अपेक्स बैंक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर मेगा आयोजन:
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 जनवरी (सेना दिवस) को रायपुर लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। 3 हजार स्कूल-कॉलेजों में 5 लाख लोग एक साथ वंदे मातरम् गाएंगे। सुभाष स्टेडियम में 20 हजार युवा करेंगे। सामूहिक गायन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन होगा। डाक विभाग पिक्चर पोस्टकार्ड जारी करेगा।
BJP का ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ जन जागरूकता अभियान:
भारतीय जनता पार्टी आज से 25 जनवरी तक जिलास्तरीय कार्यशालाएं आयोजित करेगी। इसके बाद 10 से 28 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जन संवाद किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
राजिम कुंभ मेला 2026 की तैयारियां तेज":
प्रदेश में राजिम कुंभ मेला 2026 की तैयारियां तेज हो गई है। 1 से 15 फरवरी तक त्रिवेणी संगम पर लगेगी। बता दें कि राजिम कुंभ (कल्प) मेला की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री ने समीक्षा बैठक की है।
बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:
रायपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर हत्याकांड के विरोध में दोपहर 12 बजे तेलीबांधा थाने के सामने रायपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजधानी रायपुर लूट, चोरी, मारपीट, छेड़छाड़, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाओं का केंद्र बनती जा रही है और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है।