होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय आज रहेंगे व्यस्त, विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन, कर्मचारी-अधिकारी प्रदर्शन और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारी...

Morning Breaking: CM साय आज रहेंगे व्यस्त, विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन, कर्मचारी-अधिकारी प्रदर्शन और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारी...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और खेल गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर विधानसभा सत्र और कर्मचारी आंदोलनों तक कई बड़े घटनाक्रम आज होने जा रहे हैं।

CM विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:25 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे नया रायपुर स्थित IIT परिसर में आयोजित ‘21 छत्तीसगढ़ यूथ साइटईस्ट कांग्रेस 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे फिर विधानसभा पहुंचेंगे और शाम 7:25 बजे तक सदन की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे।

विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जंबूरी अनियमितता और स्कूलों के युक्तिकरण का मामला उठेगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित अन्य मंत्री सवालों के जवाब देंगे। भानुप्रतापपुर वन मंडल में अवैध कटाई का मुद्दा उठेगा। तकनीकी शिक्षा में अनियमितताओं पर चर्चा होगी। चार संशोधन विधेयक पारित किए जाएंगे, इसके अलावा कई विधायकों द्वारा याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज प्रदेशभर में कर्मचारी और अधिकारी प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान आयोजित होगा। प्रमुख मांगें लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान, 8, 16, 24 और 32 वर्ष पर समयमान वेतनमान, अर्जित अवकाश नकदीकरण 300 दिन तक, वेतन विसंगतियों को दूर करना, नियमितीकरण और पदोन्नति, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना, अनुकंपा नियुक्ति की सीमा समाप्त करना शामिल है,  फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 का पहला आयोजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर (जगदलपुर) और सरगुजा में आयोजित होगी। मुख्य आकर्षण में लगभग 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, कुश्ती जैसे खेल शामिल है। जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, मार्च में छुट्टियों पर भी पंजीयन कार्यालय  खुले रहेंगे।  पंजीयन विभाग ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। शनिवार, रविवार और महावीर जयंती को भी कार्यालय खुले रहेंगे। रामनवमी और ईद पर बंद रहेंगे, 31 मार्च को बैंक और कोषालय में काम जारी रहेगा। इस फैसले से संपत्ति रजिस्ट्रेशन में तेजी आएगी और वित्तीय वर्ष के अंत में काम समय पर पूरा हो सकेगा।


संबंधित समाचार