Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर का दौरा करेंगे। प्रदेश में आज नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक होगी। राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में SIR की शुरुआत हो गई है।
मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर का दौरा करेंगे। इस कड़ी में वह आज दोपहर को गृह ग्राम बगिया से रवाना होंगे। बगिया हेलीपैड से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। फिर सीएम 2 बजे अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उराव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद 03:35 बजे अंबिकापुर से राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे, और शाम 5 बजे मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के निवास पहुंचेंगे।
नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज:
प्रदेश में आज नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक होगी। नए परिषद के बजट के बाद दूसरी सामान्य सभा होगी। इस दौरान 14 एजेंडों में सामान्य सभा में चर्चा होगी। सामान्य सभा के शुरुवाती 1 घंटे में प्रश्नकाल होगा। जिसके बाद पार्षद अपने वार्डों से जुड़े सवालों के जवाब लेंगे।
राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन:
राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि रहेंगे। इन मुख्य अतिथियों की सूची सरकार ने रायपुर से जारी की है। जिसके तहत राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह,बिलासपुर में तोखन साहू,बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे, वहीं हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और प्रदर्शनी लगेंगी। इसके अलावा परंपरा, संस्कृति और विकास का भी संगम दिखेगा। इस तरह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में SIR की मुद्रण प्रशिक्षण शुरू:
छत्तीसगढ़ में SIR की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत मुद्रण प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस बीच घर घर गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली है। दावे और आपत्ति की अवधि 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक रहने वाली है। जानकारी के अनुसार मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को होगी, नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) 9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 तक होनी है। बतादें कि छग में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक मतदाता है। जिसके मुताबिक SIR के लिए 13 दस्तावेज मान्य होंगे।