होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय दो जिलों का करेंगे दौरा, रायपुर होटल बैठक, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, धान खरीदी छत्तीसगढ़,स्वास्थ्य मंत्री की PC, प्रवासी छग कॉन्क्लेव...

Morning Breaking: CM साय दो जिलों का करेंगे दौरा, रायपुर होटल बैठक, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, धान खरीदी छत्तीसगढ़,स्वास्थ्य मंत्री की PC, प्रवासी छग कॉन्क्लेव...

Morning Breaking: होटल संचालकों की बैठक में सख्त निर्देश, एम्स परिसर से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, किसानों को धान बेचने की राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम और स्वास्थ्य मंत्री की प्रेसवार्ता समेत सभी बड़ी अपडेट्स पढ़ें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:10 बजे मयाली में मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन करेंगे, फिर शाम 05:15 बजे जशपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.  और शाम 06:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। जिसके बाद सीएम शाम 07:30 बजे रायपुर प्रेस क्लब के पदभार ग्रहण समारोह में सहभागिता करेंगे, और रात 08:50 बजे वापस  मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

किसानों को राहत: आज और कल बेच सकेंगे धान:

राज्य सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद किसानों को अतिरिक्त अवसर दिया है। 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान अब 28, 29 और 30 जनवरी को अपना धान बेच सकेंगे। पहले धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रेसवार्ता आज:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की जाएगी।

रायपुर में होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव:

दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़ी समाज को जोड़ने के उद्देश्य से 27-28 मार्च को रायपुर में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन का सहयोग रहेगा।

नगर निगम जोन-3 बैठक पर विवाद:

नगर निगम जोन-3 में जल समस्या को लेकर आयोजित बैठक के दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। जोन अध्यक्ष की जगह उनके पति और पूर्व पार्षद प्रमोद साहू बैठक संचालित करते दिखे, जबकि अध्यक्ष और MIC सदस्य पास में बैठे थे। जोन क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रमोद साहू के नाम के बोर्ड लगे होने का भी आरोप है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

एम्स परिसर से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार:

रायपुर एम्स अस्पताल परिसर से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुर्जन सिंह गोयल एप्रन और नकली आईकार्ड पहनकर अस्पताल में घूम रहा था। एम्स प्रबंधन की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

होटल, ढाबा, लॉज और बार संचालकों को सख्त निर्देश

रायपुर कमिश्नरेट ने शहर के होटल, ढाबा, लॉज और बार संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिष्ठान निर्धारित समय-सीमा का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि को पूरी तरह रोका जाए। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, ग्राहकों की पहचान पत्रों की जांच और ठहरने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, महिला सुरक्षा, नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्कता और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।


संबंधित समाचार