होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning breaking: अमित शाह का बस्तर दौरा आज, CM साय विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज...

Morning breaking: अमित शाह का बस्तर दौरा आज, CM साय विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज...

Morning breaking: छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनके साथ विभिन्न आयोजनों में मौजूद रहेंगे। वहीं बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

बस्तर दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार सुबह रायपुर पहुंचने के बाद अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:30 बजे वे पीटीएस माना में डायल-112 सेवा की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे शाह बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री शहीद जवानों के परिजनों, सुरक्षाबलों, नक्सल प्रभावित परिवारों और समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे वे बस्तर के विकास कार्यों पर प्रस्तुतीकरण देखेंगे। शाम 5:45 बजे अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम जगदलपुर में निर्धारित है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहेंगे कार्यक्रमों में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे पीटीएस माना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर बस्तर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री नेतानार में जन सुविधा केंद्र उद्घाटन, अमर वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बादल अकादमी में चर्चा कार्यक्रम और बस्तर विकास प्रेजेंटेशन में हिस्सा लेंगे। शाम को मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम भी जगदलपुर में रहेगा।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी

प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किराना दुकानों में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करेंगे और महंगाई के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की प्रतिक्रियाओं का वीडियो भी तैयार करेंगे, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।

रायपुर में आज लगेगा समस्या निवारण शिविर

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में लगाया जाएगा, जिसमें जोन-05 अंतर्गत वार्डों के नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस शिविर में नगर निगम, सीएसईबी, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग समेत करीब 20 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।


संबंधित समाचार