होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mohan Cabinet Decisions : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर 

Mohan Cabinet Decisions : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर 

Mohan Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। 

1 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती 

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि गीता का जीवन में विशेष महत्व है। इसे मानव धर्म और जीवन की मास्टर-की बताया। 1 दिसंबर को पूरे मध्यप्रदेश में गीता जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। एमपी प्रतिवर्ष हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी सहभागिता करेगा।

करोड़ों के निवेश प्रस्ताव

हैदराबाद में हुए निवेशक कार्यक्रम से मध्यप्रदेश को 36 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सीएम मोहन यादव निवेश बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। 1 से 5 दिसंबर तक विभिन्न विभागों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। 8 और 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक खजुराहो में आयोजित होगी।

शहीद परिवार को सहायता

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उनके छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।


संबंधित समाचार