होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM Modi In Satna : मोदी ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस लूटेगी पुरखों की संपत्ति

PM Modi In Satna : मोदी ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस लूटेगी पुरखों की संपत्ति

सागर। एमपी के द्वितीय चरण के मतदान में चुनावी दौरों और सभाओं का सिलसिला खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही आज पीएम मोदी एमपी के सतना में आए। उन्होंने यहां कांग्रेस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कांग्रेस के हिडन एजेंडा के बारे में कहा है। मोदी ने इन हेरिटेंस टैक्स यानि विरासत के टैक्स की बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस आपसे आपके पूर्वजों की संपत्ति भी ले लेगी। उन्होंने अपने उद्बोधन में साफ तौर से कह दिया है कि अब ये कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संतानों को वो संपत्ति नहीं दे सकते, जो आपके पूर्वजों ने बचा कर रखी है। इसी के साथ मोदी ने कांग्रेस को ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन बता दिया है, और धर्म के नाम पर किए गए आरक्षण के खत्म होने की बात भी कही है।  

इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बोले मोदी

कांग्रेस ने तो आज एक और पत्ता खोल दिया है। उनका हिडन एजेंडा बाहर आया है। मोदी का कहना है कि इनहेरिटेंस टैक्स यानी विरासत में भी, आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बचाई जो आपको मिली है, अब ये कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संतानों को वो संपत्ति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि करीब-करीब आधी संपत्ति कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कानून आपसे लूट लेगी। मोदी ने कहा कि जो संपत्ति आप अपनी संतानों को देना चाहते हो उस पर भी कांग्रेस टैक्स लगाकर लूट लेगी।

एक्स रे कराने वाली है कांग्रेस 

मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनना चाहती है। कांग्रेस एक्सरे कराने वाली है। उनके नेता बोल रहे हैं और आपके लॉकर में क्या पड़ा है, वो खोजकर निकालेंगे। आपके घर में क्या रखा है वो भी खोजकर निकालेंगे। मोदी ने कांग्रेस पर गहरे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है हम इसे छीन लेंगे, फिर उसे बांट देंगे। मोदी ने घर के बारे में बात करते हुए कहा कि आपके पास एक घर गांव में है और एक घर शहर में है, दो घर हैं। तो एक घर कांग्रेस ले लेगी। अगर आपके पास दो गाड़ी है, तो एक कांग्रेस सरकार ले लेगी। ये उन्होंने ही घोषित किया है। लोगों को भड़काते हुए उन्होंने कहा कि आपसे ये सब छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

ओबीसी की दुश्मन कांग्रेस 

मोदी ने सिर्फ इतना ही नहीं धर्म के बारे मे बात करते हुए भी कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण का यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस। जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ने बाबा साहब का घोर अपमान किया है। मोदी ने अपने 400 पार की बात पर कहा ये मुझे सवाल पूछते है 400 पार क्यों? मैं जवाब देता हूं। आप जो राज्यों में हथकंडे अपना रहे हो। दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का खेल खेल रहे हो। आपके ये खेल बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है।

हमने खत्म किया धर्म के आधार पर रिजर्वेशन 

धर्म के आधार पर रिजर्वेशन को लोकर उन्होंने बोला है कि पिछली बार कर्नाटका में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने धर्म के आधार पर रिजर्वेशन दिया था। जब बीजेपी सरकार में आई तो हमने बाबा साहब के प्रति समर्पण भाव से भारत के संविधान की पवित्रता का सम्मान करते हुए फैसला लिया कि कांग्रेस जो धर्म के आधार पर आरक्षण करके गई है, हम उसे एक दिन नहीं रहने देंगे। और हमने उसे खत्म कर दिया।


अब भोपाल आएंगे पीएम

यहां के बाद हरदा जिले के अबागांव खुर्द में सभा कर शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचेंगे। मोदी सेना के विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुँचेंगे। स्टेट हैंगर पर सीएम डॉ मोहन यादव ,मंत्री विधायक आदि आज पीएम की अगवानी करने वाले हैं। इसके लिए स्टेट हैंगर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो चुका है। 
 


संबंधित समाचार