Pudina Ke Fayde: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग बीमार पड़ना शुरू हो जाते है। चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों को बेजान बना देती है। ऐसे में अगर आप सुबह उठाकर या फिर दिन में एक बार पुदीने का सेवन करते है। तो न सिर्फ आप तरोताजा रहेंगे, बल्कि बीमारियों से भी दूर रहेंगे। पुदीने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। जो आपको सेहत मंद बनाएं रखने में मदद करते है। पुदीने को आप चटनी, रायता, जूस, आम पन्ना, सलाद या पानी में मिलाकर आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए जानते है पुदीने के फायदों के बारे में ,,,
पाचन
पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, पेट को हल्का रखता है और भूख बढ़ाने में भी मदद करता है.
पानी की कमी-
पुदीना डिहाइड्रेशन से बचाव में भी कारगर है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. पुदीने का पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती और दिनभर ताजगी बनी रहती है.
सिरदर्द-
सिरदर्द और तनाव कम करता है, पुदीने की चाय सिरदर्द और मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत फायदेमंद है. पुदीना शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी करता हैं.
एनर्जी-
अगर आप दिनभर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो पुदीना आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है. पुदीना का शरबत या नींबू-पुदीना पानी पीने से शरीर तुरंत रिफ्रेश हो जाता है. यह आपके दिमाग को भी शांत करता है और मूड को बेहतर बनाता है. सुबह खाली पेट पुदीने वाला पानी पीने से पूरे दिन एनर्जी और ताजगी बनी रहती है.
इम्यूनिटी-
पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है.
पसीने की बदबू-
पसीने की बदबू से परेशान लोगों के लिए पुदीना किसी रामबाण से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर से आने वाली दुर्गंध को कम करते हैं. आप पुदीने का पानी पी सकते हैं या इसके पत्तों को पीसकर शरीर पर हल्का सा लगा सकते हैं. इससे स्किन फ्रेश महसूस करती है और बदबू की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है. यह एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है.
मोटापा-
मोटापा घटाने में सहायक है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.
सूजन-
पुदीना सूजन कम करने और रोगाणुरोधी गुण रखता है. इसके सेवन से शरीर की सूजन को भी कम कर सकते हैं.
बढ़ाए ख़ूबसूरती
त्वचा के लिए भी पुदीना किसी जादू से कम नहीं है. यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग बनाता है. अगर धूप में निकलने से त्वचा जल गई है या टैन हो गई है, तो पुदीना का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है. यह स्किन को शांत करता है और जलन को कम करता है. साथ ही चेहरे पर एक ताजगी भी नजर आती है जो महंगे प्रोडक्ट्स में भी नहीं मिलती.
खांसी और जुकाम में असरदार
अक्सर मौसम में बदलाव की वजह से कई लोग खांसी और जुकाम का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में पुदीना इससे राहत दिलाने में मदद करता है। पुदीने में मेन्थॉल होता है। यह एक सुगंधित डिकॉन्गेस्टेंट है, जो कफ और बलगम को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।