होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

स्ट्रॉबेरी खाने के है अद्भुत फायदे, पाचन से लेकर दिल को रखे स्वस्थ, बीमारियों से भी लड़ने में करें मदद

स्ट्रॉबेरी खाने के है अद्भुत फायदे, पाचन से लेकर दिल को रखे स्वस्थ, बीमारियों से भी लड़ने में करें मदद

Strawberry For Health:  स्ट्रॉबेरी एक रसीला स्वादिष्ट फल है। इसमें न तो बीज निकालने की झंझट होती है और ना ही छिलके। जितना सुंदर दिखने में यह फल होता है। उतना ही इसके फायदे भी है। स्ट्रॉबेरी विटामिनों, फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंटों से भरपूर होती है। जो पेट से लेकर दिल के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं यह आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा ये शरीर को हर प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने के लिए सेंसिटिव और मजबूत बनाता है। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में,,, 

दिल को रखे स्वस्थ 

अगर आप दिल की समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी का सेवन करें. इससे आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकते हैं। 

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

स्ट्रॉबेरी में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चूंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

बढ़ाए इन्यूनिटी

स्ट्रॉबेरी, इन्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये आपके शरीर में बी और टी सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही यह हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी मदद करती है। 

आंखों को बनाता है स्वस्थ 

अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी पाचन में भी सहायक होती है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। 

दातो के लिए फायदेमंद 

दांतों का पीलापन दूर करने और दांतों को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करें, स्ट्रॉबेरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हो सकते हैं. इससे दांतों और मसूड़ों की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। 

वजन करें कम

स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके बढ़ते वजन को कम कर सकता है. इसके साथ ही यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा रखता है. इसके सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं. 
 


 


संबंधित समाचार