रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से परिसर में जहां हड़कंप मच गया है। तो वही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। किशोर को पास्को एक्ट में सीधी जिले के अमिलिया से यहां लाया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पास्को एक्ट में लाया गया था 17 वर्षीय बाल अपचारी
बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल को पास्को एक्ट मामले में रीवा के बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था। जिसने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिजनों ने इस पूरी घटना को हत्या बताते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गमछे के सहारे लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर को बीते सप्ताह सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल संप्रेषण गृह लाया गया था। शाम करीब 7 बजे जब सभी बाल अपचारी भोजन करने गए, तब किशोर ने पेट दर्द का बहाना बनाकर खाना खाने जाने से मना कर दिया और जब सभी खाना खाने गए तो उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।