इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी के अंतिम वर्ष के छात्र डॉ. अमन पटेल ने पांचवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। अमन जबलपुर के रहने वाले थे। जो कि इंदौर में रहकर पीजी के अंतिम वर्ष की पढाई कर रहे थे। जूनियर डॉक्टर की मौत से कॉलेज प्रबंधन, छात्र और पुलिस प्रशासन में जहां हड़कंप मच गया है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
घटना रविवार रात करीब 2 बजे के आस पास की
बताया जा रहा है कि, घटना रविवार रात करीब 2 बजे के आस पास की है। जबकि हॉस्टल में रहने वाले अन्य डॉक्टर सो रहे थे। तभी डॉ. अमन का शव चौकीदार को एमजीएम बॉयज हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया
30 वर्षीय डॉ. अमन ने यह कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। तो वही पुलिस को जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं है। इस वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस ने छात्र के मोबाइल जो जब्त कर लिया है। साथ ही मृतक के दोस्तों से पुछताछ की जा रही है। साथ ही हॉस्टल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रहे है।
डॉ. अमन पीजी फाइनल ईयर के थे छात्र
जानकारी के अनुसार डॉ. अमन पटेल मेडिसिन विभाग में पीजी फाइनल ईयर के छात्र थे। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी और आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।