भोपाल : मध्यप्रदेश के मौसम में हुए बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जहां बारिश होने के आसार बने हुए है। तो वही आज 6 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम बदलने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक आज भोपाल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की सभावना हैं.
कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इन इलाकों में खिलेगी धूप
दूसरी ओर, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना और राजगढ़ सहित कई जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।
सावधानी बरतने की दी गई सलाह
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।