November New Movies: मूवी लवर्स के लिए नवंबर का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। क्योकि नवंबर महीने में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही है। फिर चाहे आप डरावनी फिल्में पसंद करते हों या रोमांटिक। नवंबर में अलग अलग जॉनर की कई बड़ी और दिलचस्प फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जो की रोमांस, थ्रिलर, एक्शन से भरपूर रहेगा। तो आइए जानते हैं नवंबर माह में किन शानदार फिल्मों की झड़ी लगने वाली है।
" हक " 7 नवंबर को देगी दस्तक
नवंबर महीने की शुरुआत फिल्म हक से होने जा रही है। 7 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसमे इमरान हाशमी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, असीम हट्टंगडी और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह भी नजर आएँगी। ये फिल्म एक इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें सामाजिक संदेश के साथ गहरी कहानी देखने को मिलेगी।
14 नवंबर को दे दे प्यार दे 2 होगी रिलीज
इसके साथ ही चौदह नवंबर को फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अजय देवगन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल. जिसमें एक बार फिर रिश्तों की उलझनों और रोमांस का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस सीक्वल में अजय और रकुल के साथ आर. माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी और इशिता दत्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है।
हॉन्टेड घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी’ 21 नवंबर को होगी रिलीज
हॉरर जॉनर को पसंद करने वाले फैंस के लिए भी नवंबर में इंतजाम किया गया है, फिल्म ‘हॉन्टेड घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी’ 21 नवंबर को थिएटर में हिट करेगी. हॉरर फिल्मों के फैंस इसके लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.पहले ये फिल्म सितंबर में रिलीज करने का प्लान था.
ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित फिल्म 120 बहादुर
इसी दिन 120 बहादुर भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 अहीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। इन बहादुरों को 'वीर अहीर' की उपाधि प्राप्त है।
फिल्म गुस्ताख इश्क में विजय वर्मा -फातिमा सना दिखेगा रोमांस
इसके साथ ही 21 नवंबर को थिएटर में फिल्म गुस्ताख इश्क भी आने वाली हैं. इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं. दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी लीड रोल साथ काम करते हुए नजर आएंगे.
27 नवंबर को एनिमेशन और इमोशन का चलेगा जादू
महीने का अंत होगा एक खास फैमिली और एनिमेटेड मूवी जूटोपिया 2 के साथ, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी. इसके साथ रिलीज होगी क्रिसमस कर्मा जो क्रिसमस का फेस्टिव मूड और मजेदार बना देगी.इस फिल्म को लेकर बच्चे काफी एक्साइटेड हैं.
मस्ती 4 / तेरे इश्क में भी रिलीज के लिए तैयार
रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 भी आने वाली 21 नवंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के पिछले पार्ट सुपरहिट रहे थे. इन फिल्मों के अलावा धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में भी 28 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।