Mann Ki Baat 126 Episode: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है। पीएम ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनकी देशभक्ति व बलिदान को याद श्रद्धांजलि अर्पित की किया। कहा कि, भगत सिंह की स्वतंत्रता के लिए उनके समर्पण और वीरता की गाथा हर भारतीय को प्रेरित करती है। उन्होंने इस बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि, संगीतमय विरासत भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
लता दीदी के साथ मेरा स्नेह का बंधन: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- "आज लता मंगेशकर की भी जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया। भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं।"लता दीदी के साथ मेरा स्नेह का बंधन सदैव अक्षुण्ण रहा है। वह मुझे हर साल एक राखी अवश्य भेजती थीं। मैंने उनसे कहा था कि मुझे उनका गाया और सुधीर फड़के जी का संगीतबद्ध गाना 'ज्योति कलश छलके' बहुत पसंद है।
खादी और गांधी जयंती का महत्त्व:
पीएम मोदी ने कहा कि, गांधी जयंती 2 अक्टूबर को है। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने के लिए प्रेरित किया है, इसी में से खादी सबसे विशेष थी। लेकिन खादी की रौनक आजादी के बाद थोड़ी फीकी पड़ गई थी, पर बीते 11 सालों में देशवासियों का खादी के प्रति आकर्षण बहुत बढ़ा है।” प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि “2 अक्टूबर को हर कोई कोई न कोई खादी सामान जरूर खरीदे और गर्व से कहे – ये स्वदेशी है।” उन्होंने कहा कि खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी की भावना का प्रतीक है।
छठ पूजा की महत्ता पर डाला प्रकाश:
वहीं छठ पूजा की महत्ता पर भी पीएम मोदी ने इस दौरान प्रकाश डाला। और इसे ‘वैश्विक उत्सव’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्योपासना, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि, अब भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पर्व को उन्होंने लोगों से और अधिक बढ़ावा देने का भी आह्वान किया है।
"नवरात्रि'' नारी शक्ति का उत्सव:
प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में कहा, "नवरात्रि के इस पावन समय में हम शक्ति की आराधना करते हैं और नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। चाहे बिजनेस हो, खेल, शिक्षा हो या विज्ञान, हर क्षेत्र में हमारी बेटियां अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं।"