होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उप निरीक्षक और आउटसोर्स कर्मचारी गिरफ्तार

UJJAIN NEWS : उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उप निरीक्षक और आउटसोर्स कर्मचारी गिरफ्तार

उज्जैन : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को मंडी उप निरीक्षक और आउटसोर्स कर्मचारी को 4 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मंडी व्यापारी योगेश राठौर निवासी रूपाखेड़ी ने 14 अक्टूबर को शिकायत की थी। जिसे सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

प्रत्येक बोरी पर 10 रुपये की मांग

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी व्यापारी योगेश राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोयाबीन की प्रत्येक बोरी पर 10 रुपये की मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ी को मंडी से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा था।

टीम ने आरोपी को पकड़ने बनाई योजना

ऐसे में लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई, जिसके तहत जब फरयादी पैसे लेकर मौके पर पंहुचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फरयादी पैसे लेकर मौके पर पंहुचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान रोशन आर्य रिश्वत की राशि फरयादी से लेकर अपने साथी संतोष भाटी को सौंप दी। तभी लोकायुक्त टीम ने दोनों को दबोच लिया। 

मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी

कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, डीएसपी दीपक सेजवार सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


संबंधित समाचार