होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 8 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और 2 उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) शामिल हैं। नई पदस्थापनाओं के साथ अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कई थानों के प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को वैशाली नगर थाना से हटाकर एसीसीयू (ACCU) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से स्थानांतरित कर धमधा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह निरीक्षक अनिल पटेल को उतई थाना से नंदनी थाना भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजकुमार लहरे अब पद्मनाभपुर की जगह वैशाली नगर थाना की कमान संभालेंगे। निरीक्षक विजय यादव को सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना और निरीक्षक अंबर सिंह को पुरानी भिलाई से सुपेला थाना स्थानांतरित किया गया है।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

तबादला सूची में निरीक्षक राजेश साहू को स्मृति नगर चौकी से उतई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से छावनी थाना का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अमित अंदानी को छावनी से स्थानांतरित कर स्मृति नगर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 


संबंधित समाचार