पेण्ड्रा। छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी द्वारा जारी आदेश में कुल 67 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
प्रमुख पदों पर बदलाव
जारी आदेश के अनुसार, सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शनिप रात्रे को साइबर सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे जिले में साइबर अपराधों की निगरानी और नियंत्रण को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
67 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
SP कार्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची में कुल 67 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ बदलाव
पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी ने बताया कि यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इस बदलाव से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी और सक्रिय होने की उम्मीद है।