होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nemawar News: बिजली विभाग की लापरवाही से नेमावर के मंडलेश्वर में बड़ा हादसा

Nemawar News: बिजली विभाग की लापरवाही से नेमावर के मंडलेश्वर में बड़ा हादसा

सुनील जैन, खातेगांव: देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र  के ग्राम मंडलेश्वर में एक मकान की छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11,000 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अरविंद पिता श्री किशन एवं अमन पिता पूनम उम्र 20 वर्ष  बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला नेमावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंडलेश्वर का है। परिजनों की जानकारी के अनुसार, यहां मकान की छत भरने (ढलाई) का काम चल रहा था। काम के दौरान ही मकान के ऊपर से गुजरी 11,000 केवी की विद्युत लाइन से अचानक जोरदार करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से काम कर रहे दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली बंद कराई और दोनों घायल युवकों को तुरंत हरदा के सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहाँ दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

लापरवाही का बड़ा आरोप

इस पूरे हादसे को लेकर परिजनों और चश्मदीदों ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का साफ कहना है कि मकान की छत डालने से पहले उन्होंने बिजली विभाग के लाइनमैन से संपर्क कर लाइन को बाकायदा बंद (शटडाउन) करवाया था। वे बेफिक्र होकर काम कर रहे थे क्योंकि लाइन बंद थी।

लेकिन आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात किसान ने अपने निजी काम या मोटर चलाने के लिए बिना सूचना दिए लाइन के तार जोड़ दिए, जिससे चालू लाइन का करंट सीधे मकान की छत तक आ पहुंचा और यह खौफनाक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर करंट कैसे लगा?


संबंधित समाचार