होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAHTARI HUNKAR RAILY : महतारी हुंकार रैली में शामिल होने आई महिलाये भटकती रही भूखी प्यासी,सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

MAHTARI HUNKAR RAILY : महतारी हुंकार रैली में शामिल होने आई महिलाये भटकती रही भूखी प्यासी,सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

BILASPUR : छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में कल 11 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। जिसकी मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी थी। इस कर्यक्रम में प्रदेशभर कि महिलाओ ने भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

READ MORE : सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक फाइनल! क़ानूनी मसलो को हल करने के बाद करेंगे अधिकारिक पुष्टि

कार्यक्रम में आई महिलाओ को जब BJP की महतारी हुंकार रैली में लाया गया तो उनसे नेताओं ने रैली में खाना खिलाने का दावा तो किया। लेकिन, महतारियों की माने तो उन्हें पानी तक नहीं दिया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैली के बाद जब मंच पर भाषण दे रहीं थीं, उसी समय रैली से निकलकर महिलाएं भोजन की तलाश में पैदल चल पड़ीं।जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसके बाद से छत्तीसगढ़ की सियासत का पारा एक बार फिर गर्म हो चूका हैं। तो ऐसे ही रैली में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा जिले से भी महिलाओं का एक दल भटकता मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को तोरवा में रोक दिया था, जिसके बाद वे पैदल रैली में शामिल होने जा रहीं थीं। लेकिन, रैली आगे निकल गई थी। इसके चलते उन्हें भटकना पड़ा। भीड़ देखकर महिलाएं सभा स्थल भी नहीं जा पाईं और जूना बिलासपुर के पास वापस जाती मिलीं।

READ MORE : सांसद रंजीत रंजन के नक्सलियों पर दिए बयान के बाद राज्य में गरमाई सियासत, बृजमोहन अग्रवाल ने किया कांग्रेस का घेराव

 


संबंधित समाचार