होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahashivratri 2026 : जानें इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? यहां देखें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mahashivratri 2026 : जानें इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? यहां देखें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mahashivratri 2026 : महादेव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ही खास है। इस दिन लोग विधि विधान से महादेव की पूज अर्चना कर आशीर्वाद लेते है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा महादेव जरूर पूरी करते है। इसी वजह से इस पावन पर्व के दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगना शुरू हो जाता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 या 16 फरवरी को कब मनाया जायेगा। इसको लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन है। तो चलिए आपको बताते है कि इस साल यह पर्व कब मनाया जाएगा। 

15 जनवरी को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का पर्व 

महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इसी के चलते इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 जनवरी को मनाया जायेगा। मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था और इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग में अवतरित हुए थे।

महाशिवरात्रि की शुभ तिथि और मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 15 फरवरी 2026 को शाम 05:34 बजे होगा और समापन 16 फरवरी को शाम 06:04 बजे होगा। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल (मध्यरात्रि) में की जाती है, इसलिए मुख्य व्रत और उत्सव 15 फरवरी को ही मनाया जाएगा।


संबंधित समाचार