होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महासमुंद लोकसभा : सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, मतदाताओं में दिख रहा काफी उत्साह

महासमुंद लोकसभा : सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, मतदाताओं में दिख रहा काफी उत्साह

महासमुंद। Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव का आज 26 अप्रैल को प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव प्रारंभ हो चुका है।  इसके अंतर्गत महासमुंद लोकसभा सीट में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो चुका है।  मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।  सुबह से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुँचने लगे हैं।  

Lok Sabha elections 2024 : आपको बता दें कि महासमुंद लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, बिंद्रावागढ़, कुरूद, धमतरी विधानसभा सीट शामिल है. जिसपर मतदान किया जाना है. 

 
Lok Sabha elections 2024 : महासमुंद में बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू टक्कर देंगे। महासमुंद के बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया जाना है. मतदान में सुरक्षा के दृष्टि से भरी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  मतदान केंद्रों में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। 


संबंधित समाचार