होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahaprasad of Mahashivratri : पचमठा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, 51 हजार श्रद्धालु करेंगे महाप्रसाद ग्रहण

Mahaprasad of Mahashivratri : पचमठा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, 51 हजार श्रद्धालु करेंगे महाप्रसाद ग्रहण

Mahaprasad of Mahashivratri :  मध्यप्रदेश के रीवा के पचमठा आश्रम में महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारा होने वाला है। करीब 51 हजार श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। देश-दुनिया के सबसे बड़े खिचड़ी महाप्रसाद को कवरेज करने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया है।

READ MORE : 11 फरवरी को बस्तर दौरे पर रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

18 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजक मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मूर्त रूप देने के लिए दिन रात मशक्कत कर रहे हैं। इतने बड़े कड़ाहा के लिए भट्‌ठी तैयार की जा रही है। मंदिर परिसर में रंग-रोगन व साफ-सफाई के साथ आश्रम तक जाने के लिए सड़क व आकर्षक गेट बनया जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव प्रतिक मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर 15वीं बार आयोजन कर रहे हैं।

READ MORE : तुर्किये में आए भयानक भूकंम्प में अब मौत के आंकड़े हुए 4300 से पार, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

पहली बार एक ही कड़ाहे में 5100 किलो खिचड़ी बनेगी। इसके पहले का रिकार्ड 3000 किलो का है।1100 किलोग्राम के कड़ाहे को ​उत्तर प्रदेश के कानपुर व आगरा के कारीगरों ने 15 दिन में बनाया है। इसे बनाने में 51 कारीगरों को लगाया गया था। कड़ाहे को हाइड्रोलिक मशीन से उठाकर ट्रक में लादकर कानुपर से रीवा के पचमठा आश्रम पहुंचाया लाया गया है। पचमठा आश्रम में कड़ाहा उतारने के लिए हाइड्रोलिक मशीन की मदद ली गई है।

Latest News Videos देखें: 

  


संबंधित समाचार