होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महादेव एप्प : कोलकाता और गोवा से 10 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के सामान के साथ सट्टा पट्टी बरामद

महादेव एप्प : कोलकाता और गोवा से 10 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के सामान के साथ सट्टा पट्टी बरामद

रायपुर। Mahadev App: प्रदेश के चर्चित महादेव सट्टा मामले में पुलिस ने बढ़ कार्रवाई करते हुए 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।  कोलकाता के महादेव एप्प से जुड़े रेडी अन्ना एप्प से ऑनलाइन क्रिकेट सत्ता संचालित करने वाले 8 सटोरियों को सायबर सेल और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से करोड़ों की सट्टा पट्टी भी जब्त किया गया है।  महादेव एप्प मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू  ने भी गोवा से भिलाई निवासी रितेश यादव और राहुल वकते को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की एसीबी/ईओडब्लू अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।  

Mahadev App: पुलिस और सायबर सेल ने आरोपियों को कोलकाता के 24 परगना न्यूटाउन गोलाबारी इलाके के एक फ़्लैट से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।  पुलिस ने टीम बनाकर एक साथ दबिश देते हुए सट्टे के मास्टरमाइंड के सबसे बड़े सहयोगी प्रकाश वाधवानी उर्फ़ प्रकाश सिंधी समेत 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।  इन आरोपियों से 3 बुकी जबलपुर एमपी , 3 छग और राजस्थान , बिहार से 1 -1 बुकी शामिल हैं जिनसे 22 बैंक पासबुक, 22 नग एटीएम , 5 लैपटॉप , 36 मोबाईल कुल 12 लाख के सामानों के साथ सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।  


संबंधित समाचार