होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahabharata : महाभारत काल की वे जगहें, जो कलियुग में भी मौजूद हैं..

Mahabharata : महाभारत काल की वे जगहें, जो कलियुग में भी मौजूद हैं..

Mahabharata: महाभारत एक महान महाकाव्य ग्रंथ है, जिसमें अनगिनत कहानियां भरी हुई हैं। यह केवल धार्मिक संदर्भ में ही महान नहीं है बल्कि इसके पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक पहलू भी हैं।

महाभारत में आपको ऐसी अनगिनत कहानियां मिलेंगी, जो आज के समय से भी जुड़ी हुई हैं। फिर चाहें, वे जीवन में उतारे जाने वाली बातें हों या फिर महाभारत के चरित्रों की तुलना।

महाभारत आज के कलियुग से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वेदव्यास जी रचना महाभारत केवल बीते काल की कहानी नहीं बल्कि कलियुग में भी लोगों को जीवन के प्रति एक नजरिया देती है, जिससे जीवन के कई पहलू जुड़े हुए हैं।

वहीं, कलियुग में भी महाभारत के कई प्रमाण मिलते हैं। इनमें से एक प्रमाण है कि वर्तमान समय में मौजूद वे जगहें, जिनका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है।

आइए जानते हैं, वर्तमान समय में मौजूद जगहें.. जो महाभारत में भी मौजूद थीं

1. तक्षशिला: यह शहर गंधार प्रदेश की राजधानी हुआ करता था। यह जगह वर्तमान में पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में स्थित है।

2. बागपत: महाभारत काल में इसे व्याग्रपत नाम से जाना जाता था। यह जगह हस्तिनापुर साम्राज्य का हिस्सा थी। यहाँ से 4 हजार वर्ष पुराना रथ भी मिला है।

3. दिल्ली: महाभारत काल में इसे इंद्रप्रस्थ और खांडवप्रस्थ नाम से जाना जाता था। पहले यह जगह जंगल हुआ करता था, लेकिन बाद में पांडवों ने इसे शहर के रूप में बसाया।

4. पांचाल: यह जगह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के क्षेत्राधिकार में आती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं और फर्रूख़ाबाद जि़लों को मिलाकर पांचाल बना था।

5. विराट नगर: यह जगह वर्तमान में राजस्थान में स्थित है। इसे जयपुर और आसपास बसे शहरों को उस समय का विराट नगर का क्षेत्राधिकार माना जाता है।

इनके अलावा भी, महाभारत काल की कई जगहें आज भी मौजूद हैं, जैसे कि हस्तिनापुर, कुरुक्षेत्र, प्रयागराज, मथुरा, द्वारका, आदि।

जो हमें उस महान युग की याद दिलाती हैं। यह देखना आश्चर्यजनक है कि महाभारत की कहानी केवल काल्पनिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक भी है।


संबंधित समाचार