होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस ने ASI सहित 89 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, यह है डिटेल्स

MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस ने ASI सहित 89 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, यह है डिटेल्स

Sarkari Naukri 2026: खुशखबरी ! मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने ASI और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गए है। यह भर्ती 89 टेक्निकल पदों पर की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। राज्य के जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में नौकरी आने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये बड़ा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

पदों का विवरण

  • एएसआई कंप्यूटर के लिए 14 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर के लिए 75 पद

​योग्यता:

  • सहायक उप निरीक्षक (ASI) कंप्यूटर: कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। या राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा या मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक से कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में तीन साल का डिप्लोमा किया हो।
  • हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड/मंडल से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के साथ 12वीं पास की हो या कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया हो।

आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

​वेतनमान: एएसआई के लिए ₹28,700 – ₹91,300 और हेड कॉन्स्टेबल के लिए ₹25,300 – ₹80,500।

​चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट

​फिजिकल स्टैंडर्ड: पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित:500 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
  • पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क-अनारक्षित: 250 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस :100 रुपए
  • पोर्टल शुल्क60 रुपये

संबंधित समाचार