बैंकिंग सेक्टर में आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी भर्ती सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने आईटी विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सीनियर मैनेजर डेवलपर, मैनेजर इंजीनियर और ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं।
योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 19 फरवरी 2026 तक चलेगी।
कितनी होनी चाहिए उम्र
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार 22 वर्ष, 24 वर्ष और 27 वर्ष तय की गई है।
अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 32 वर्ष, 34 वर्ष और 37 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी—
SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष
OBC उम्मीदवार: 3 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आईटी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास BE / BTech / ME / MTech की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक है। अन्य तकनीकी योग्यताओं और अनुभव से जुड़ी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा—
जनरल / EWS / OBC वर्ग: ₹850
SC / ST / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार: ₹175
चयन प्रक्रिया और परीक्षा की जानकारी
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिनके लिए 225 अंक निर्धारित हैं।
परीक्षा में शामिल विषय:
रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, प्रोफेशनल नॉलेज, परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी। सबसे खास बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन में किसी भी तरह की गलती न हो।