होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में CM मोहन, 23-24 अक्तूबर को जुटेंगे टेक कंपनियां के दिग्गज

MP को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में CM मोहन, 23-24 अक्तूबर को जुटेंगे टेक कंपनियां के दिग्गज

भोपाल : मध्य प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर समिट 23 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन सीएम मोहन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन  ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। जिसको लेकर तैयारियां जहां जारी है। तो वही दो दिवसीय होने वाले इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा निवेशक शामिल होंगे। 

दो दिवसीय होगा आयोजन

दरअसल, राज्य सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने, तकनीकी अधोसंरचना विकसित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के चलते इंदौर में 23-24 अक्तूबर को देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. आयोजन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश, तकनीकी सहयोग, अनुसंधान, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। 

पांच राउंडटेबल बैठकें आयोजित की जाएंगी

इस दो दिवसीय समागम को तकनीकी दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए कुल आठ पैनल चर्चाएं, पांच राउंडटेबल बैठकें और दो मुख्य व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। ताकि उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को संवाद के लिए मंच मिले सके।

प्रदर्शनी में 50 से अधिक कंपनियां दिखाएंगी तकनीकी क्षमताएं

समिट के दौरान प्रदर्शनी में 50 से अधिक कंपनियाँ चिप डिज़ाइन, पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, उपकरण, सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी. यह प्रदर्शनी निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों को कंपनियों के साथ संवाद करने तथा संभावित व्यावसायिक सहयोग के अवसर तलाशने का मंच प्रदान करेगी.

तकनीकी विकास, निवेश और नवाचार की होगी चर्चा

पहले दिन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग हब के विकास, चिप डिजाइन, विनिर्माण और मजबूत आपूर्ति शृंखला तैयार करने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, बौद्धिक संपदा अधिकार और तकनीकी शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी चर्चा का हिस्सा होगी।

दूसरे दिन चिप टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, अनुसंधान, डिजाइन सेवाओं और कौशल विकास पर सत्र होंगे। फोटोनिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एमएसएमई पर विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। समापन पर सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 


संबंधित समाचार