Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी चमकने लगते हैं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं माधुरी दीक्षित। शानदार अभिनय, खूबसूरत मुस्कान और दमदार डांस के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। आज भी माधुरी दीक्षित का नाम आते ही लोगों के जहन में उनकी फिल्मों के गाने, एक्सप्रेशंस और यादगार किरदार ताजा हो जाते हैं। उनके 59वें जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी उन 10 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ बना दिया।
1.राम लखन
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की चुलबुली अदाओं ने फिल्म को और भी खास बना दिया। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।
2. साजन
सलमान खान और संजय दत्त के साथ आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अपनी मासूम अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
3. देवदास
संजय लीला भंसाली की इस भव्य फिल्म में माधुरी दीक्षित ने ‘चंद्रमुखी’ का रोल निभाकर खूब तारीफें बटोरीं। ‘डोला रे डोला’ और ‘काहे छेड़ मोहे’ जैसे गानों में उनकी अदाएं आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
4. तेजाब
‘एक दो तीन’ गाने ने माधुरी दीक्षित को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में उनके ‘मोहिनी’ किरदार को आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है।
5. कोयला
शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कोयला’ में माधुरी ने दमदार अभिनय किया। फिल्म के गाने और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब सराहा।
6. बेटा
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की यह फिल्म 90 के दशक की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है। ‘धक-धक करने लगा’ गाने ने माधुरी को ‘धक-धक गर्ल’ का खिताब दिलाया।
7. दिल
आमिर खान के साथ माधुरी की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म में उनका किरदार ‘मधु मेहरा’ काफी लोकप्रिय हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
8. हम आपके हैं कौन
सूरज बड़जात्या की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में माधुरी दीक्षित ने ‘निशा’ का किरदार निभाया था। सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्मों में गिनी जाती है।
9. खलनायक
सुभाष घई की इस सुपरहिट फिल्म में माधुरी ने गंगा सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ आज भी चर्चा में रहता है।
10. दिल तो पागल है
शाहरुख खान और करिश्मा कपूर के साथ आई इस फिल्म में माधुरी ने ‘पूजा’ का किरदार निभाया। शानदार डांस, रोमांस और इमोशनल एक्टिंग ने इस फिल्म को क्लासिक बना दिया।
बॉलीवुड की सदाबहार स्टार हैं माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा का एक दौर हैं। उनकी फिल्मों, डांस और अभिनय ने उन्हें करोड़ों दिलों की पसंद बनाया। बदलते समय के बावजूद उनका स्टारडम आज भी कायम है और नई पीढ़ी भी उनकी फिल्मों को उतना ही पसंद करती है।