दतिया : मध्य प्रदेश के बीजेपी संगठन में बदलाव की प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नए जिला अध्यक्ष की घोषण करते हुए माधवेंद्र सिंह परिहार को दतिया जिले का प्रभार सौपा है।
कार्यकारिणी कर दी गई थी भंग
दरअसल, दतिया उपचुनाव के दौरान पार्टी में सामने आई बगावत के बाद जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद से नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा चल रही थी।
आगामी गतिविधियों को गति देने उठाया कदम
अब संगठन ने माधवेंद्र सिंह परिहार को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला स्तर पर नेतृत्व में बदलाव किया है। नई नियुक्ति के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने की दिशा में कदम उठाया गया है।