होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LUNER ESLIPSE : वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण होगा नवम्बर की 8 तारीख को, 9 घंटे पहले लग जायेगा सूतक

LUNER ESLIPSE : वर्ष का अंतिम चन्द्र ग्रहण होगा नवम्बर की 8 तारीख को, 9 घंटे पहले लग जायेगा सूतक

LUNER ESLIPSE :   वर्ष 2022 की अंतिम चन्द्र ग्रहण नवम्बर की 8 तारीख को लगने जा रहा हैं। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का दिन है, 8 नवम्बर को लगने वाला चन्द्र ग्रहण भारत समेत तमाम स्थानों पर दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार दुनिया में चन्द्र ग्रहण की शुरुवात 8 तारीख को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर लगेगी और भारत में सबसे पहले यह ग्रहण का असर हिमाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 बजे से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने बदला अपना रुख, दिन का तापमान रहा रात से दोगुना

चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण भी दिखने लगेगा। इस कारण देश में सूतक रहेगा। पुरे देश में चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।7 नवंबर की शाम करीब 5 बजे से कार्तिक पूर्णिमा शुरू हो रही है, जो कि 8 नवंबर की शाम तक रहेगी। जब चंद्र ग्रहण खत्म होगा, तब पूर्णिमा तिथि भी खत्म हो जाएगी। इसलिए मंगलवार की सुबह नदी स्नान किया जा सकता है। अगर दान-पुण्य करना चाहते हैं तो 8 नवंबर को पूरे दिन कर सकते हैं। वराहमिहिर द्वारा रचित ग्रंथ बृहत्संहिता के राहुचाराध्याय में लिखा है कि जब दो-दो ग्रहण एक साथ एक ही महीने में होते हैं तो तूफान, भूकंप, मानवीय भूल से बड़ी संख्या में जनहानि होने के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें : डिप्टी कलेक्टर KARUN DAHRIA 20 हज़ार रूपए रिश्वत लेते पकडे गए, गिरफ्तार

इसके साथ ही नासा की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक, अमेरिका में दिखाई देगा। कुछ जगहों पर चंद्र ग्रहण पूर्ण रहेगा, कुछ जगहों पर आंशिक और कुछ जगहों पर मांद्य चंद्र ग्रहण रहेगा।

यह भी पढ़ें : दंतेवाड़ा जिले के ढोलकल में विराजमान गजानन की मूर्ति से छेड़खानी, प्रतिमा पर लिखा नाम


संबंधित समाचार