होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LPG Rule Change: ईरान युद्ध के बीच एलपीजी पर संकट की आशंका, सरकार ने बदला सिलेंडर बुकिंग नियम, कीमतें भी बढ़ीं...

LPG Rule Change: ईरान युद्ध के बीच एलपीजी पर संकट की आशंका, सरकार ने बदला सिलेंडर बुकिंग नियम, कीमतें भी बढ़ीं...

LPG Rule Change: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब दुनियाभर के ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसी बीच भारत में भी एलपीजी (LPG) को लेकर चिंता बढ़ने लगी है और कई शहरों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लोगों में घबराहट देखी जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद संभावित संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

कई शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट:

ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अस्थिरता बढ़ने के बाद देश के कई बड़े शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। यूपी, कोलकाता और हैदराबाद समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगीं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति वास्तविक कमी के कारण नहीं बल्कि लोगों द्वारा घबराहट में की जा रही ज्यादा बुकिंग के कारण बनी है।

7 मार्च को बढ़े सिलेंडर के दाम:

हाल ही में 7 मार्च को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर: 60 रुपये की बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर: 115 रुपये तक महंगा है,  इस बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं के साथ होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर भी पड़ा है।

सरकार ने रिफाइनरियों को दिया ज्यादा उत्पादन का आदेश:

संभावित सप्लाई बाधा को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश की ऑयल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल प्राथमिकता के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए किया जाएगा, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

LPG Booking Rule में बड़ा बदलाव:

एलपीजी संकट की आशंका और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। पहले उपभोक्ता 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह समय सीमा बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर स्टॉक न करे।

सरकार ने दी घबराने की जरूरत नहीं:

सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। साथ ही वैश्विक हालात को देखते हुए लगातार स्थिति की समीक्षा भी की जा रही है। सरकार और विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घबराहट में गैस सिलेंडर की अतिरिक्त बुकिंग न करें।


संबंधित समाचार