होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के नतीजे किये जारी, MP के इन दो लोगों ने टॉप 10 में बनाई जगह

BREAKING NEWS : UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के नतीजे किये जारी, MP के इन दो लोगों ने टॉप 10 में बनाई जगह

UPSC 2025 Result Out:  यूपीएससी ने आखिरकार सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए है। इस परीक्षा में राजस्थान कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया है। तो वही दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने जगह बनाई। तो वही इस लिस्ट में तीसरा नाम चंडीगढ़ के एकांश ढुल का है। 

958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है। 

टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल

इतना ही नहीं टॉप 10 में जहां 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। तो वही इस लिस्ट में मप्र के दो लोगों का नाम भी शामिल है। पहला नाम ईशान भटनागर का है। जो की मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले है। उन्होंने इस परीक्षा में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरा नाम धार के पक्षल सेक्रेटरी का है।जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आठवा स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। 

UPSC CSE Result 2025: उम्मीदवार ऐसे चेक करें नतीजे 

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर 'UPSC Civil Services Result 2025' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

संबंधित समाचार