होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का आत्मीय स्वागत, राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का आत्मीय स्वागत, राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला दोपहर बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिनगर स्थित विमतारा सभा स्थल के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात वे पुनः लोकभवन लौटे। इसके बाद शाम को वे लोकभवन से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

जनप्रतिनिधियों की रही विशेष मौजूदगी

लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्वागत-अभिनंदन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


संबंधित समाचार