होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : सारे रिकॉर्ड तोड़ने ‘नगाड़ा’ बज चुका, हम दुश्मनों को चटाएंगे धूल

Lok Sabha Elections 2024 : सारे रिकॉर्ड तोड़ने ‘नगाड़ा’ बज चुका, हम दुश्मनों को चटाएंगे धूल

भोपाल। दुश्मन चालाक है, बहुत चालाकी करता है, इससे सचेत एवं सतर्क रहने की जरूरत है। दुश्मनों को तो धूल चटाने के लिए भाजपा मैदान में है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं और देश को गौरवान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब नगाड़ा बज चुका है। यह बात मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कही। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने मंगलवार को शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के बाद रोड शो और पोलो ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-शिवपुरी की यह धरती वीरों की धरती है, यह धरती राजमाता सिंधिया की धरती है।

कांग्रेस के नादान लोगों ने एक बार पहले भी सिंधिया परिवार से टकराने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस के लोग भूल गए थे और नादानी में टकरा गए। उस समय भी उन्हें चारों खाने चित कर दिया और अब यही गलती फिर से कांग्रेस के नादानों ने कर दी थी तो इस बार उन्हें सड़क पर ही लाकर खड़ा कर दिया। अब तो उनका पूरा ही सफाया हो जाएगा और वे कभी राजनीति की तरह मुंह नहीं करेंगे। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की चिंता की है। प्रधानमंत्री ने आज ऐसी कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। मोदी गारंटी का नाम है, जबकि दूसरी ओर जो इंडिया गठबंधन है, वह ठगबंधन है। जिन्हे विकास की कोई चिंता नहीं है। केवल एक परिवार दिखता है। प्रगति से उनका कोई वास्ता नहीं है अपना फायदा इन्हें दिखता है। विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

हर तरफ मोदी मोदी, मोदी 

डाॅ. यादव ने कहा कि पहले बेईमानों पर कार्रवाई नहीं होती थी। ईडी, सीबीआई कार्रवाई करती थी तो स्कूल के बैग में ही उनकी काली कमाई आ जाती थी, लेकिन अब बेईमानों की काली कमाई से हजारों करोड़ों आए हैं। अब चारों दिशाएं शुभ समाचार ला रही हैं, हर तरफ मोदी, मोदी, मोदी हैं। इस समय पूरा देश मोदीमय हो चुका है।

यह चुनाव परिवारवादी लोगों को समाप्त करने का 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह चुनाव देश से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, तुष्टीकरण की नीति को समाप्त करने के साथ-साथ परिवारवादी लोगों को समाप्त करने का भी चुनाव है। देश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बात जीत की तरफ बढ़ रही है। देश से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, तुष्टीकरण की नीति समाप्त हो गई है। अब तो परिवारवादियों को भी समाप्त करने का समय है।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दुर्गाष्टमी के विशिष्ट मुहूर्त में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में राजगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नामांकन जमा किया।


संबंधित समाचार