होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का रण, अब तक इतने प्रतिशत वोटिंग, देखें लाइव....

Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का रण, अब तक इतने प्रतिशत वोटिंग, देखें लाइव....

मोहित भास्कर, रायपुर .

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में आज 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ है लेकिन मतदाता 7 बजे के पहले ही बूथों के बहार नजर आने लगे।  लम्बी कतारों के साथ कांकेर लोकसभा के वनांचल क्षेत्रों की महिलाएं और ग्रामीण अलसुबह से केंद्रों में पहुँच कर मतदान रहे हैं। 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 :  प्रदेश के सबसे हॉट शीट माने जाने वाले राजनांदगांव लोकसभा , महासमुंद और कांकेर लोकसभा में लोग बढ़ चढ़कर मतदान के इस पर्व शामिल हो रहे हैं। इसी के साथ ही लोकसभ प्रत्याशियों ने भी अपना वोट दिया है जिसमें कांकेर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग, महासमुंद से बीजेपी के प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, राजनांदगांव से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग क्या है।  प्रदेश में अब तक तीनों लोकसभा में सुबह 9:00 बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर 17.52 प्रतिशत महासमुंद लोकसभा सीट पर 14.35 प्रतिशत और राजनांदगांव लोकसभा में 14.59 प्रतिशत मतदान हो चूका है। 

राजनांदगांव मतदान अपडेट

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 20.50 प्रतिशत हुआ

सुबह 9 बजे तक सबसे कम मतदान डोंगरगढ़ विधानसभा में 8.39 प्रतिशत हुआ

डोंगरगांव- 15.12% मतदान
डोंगरगढ़- 8.39% मतदान
कवर्धा- 13% मतदान
खैरागढ़- 17.03% मतदान
खुज्जी- 18.21% मतदान
मोहला-मानपुर- 20.50% मतदान
पंडरिया- 13% मतदान
राजनांदगाव- 14.59% मतदान

कांकेर मतदान अपडेट 
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
प्रातः 09 बजे की स्थिति में मतदान 17.52 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 
डौंडीलोहारा – 18.19%
संजारी बालोद – 15.41%
गुण्डरदेही – 14.50%

महासमुंद मतदान अपडेट
महासमुंद लोकसभा में सुबह 9 बजे तक 14.35 फीसदी मतदान हुआ 
सरायपाली में सबसे ज्यादा 17.04 % मतदान हुआ है। 

 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 : नक्सल प्रभावित क्षेत्र भानुप्रतापपुर , पखांजूर में भी कतारों में खड़े होकर मतदाता भरी संख्या में वोट करने पहुँच रहे हैं।  सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को पोलिंग बूथ और आसपास तैनात किया गया है। 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 : आपको बता दें की दूसरे चरण की तीनों सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इन प्रत्याशियों का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे. दूसरे चरण की तीनों सीटों में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए  हैं. 


संबंधित समाचार