होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 :  छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म : अब बूथ में मौजूद लोग ही कर सकेंगे मतदान

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 :  छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म : अब बूथ में मौजूद लोग ही कर सकेंगे मतदान

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। हालांकि तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। आज 26 अप्रैल को 3 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होना था जो खत्म हो गया है। अब केवल वही व्यक्ति मतदान कर सकेंगे जो बूथ के अंदर हैं।  जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा में मतदान हुआ है।  

आपको बता दें कि दूसरे चरण की तीनों सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान पर हैं. जिनके किस्मत का ईवीएम के जरिये फैसला होने वाला है। तीनों लोकसभा सीटों में मतदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए जमकर अपनी भागीदारी निभाई। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 6567 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 

राजनांदगांव लोकसभा के मोहला , मानपुर में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था जहां मतदान समाप्त हो चुका है। बाकि 7 विधानसभा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है.

महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया है. 

कांकेर लोकसभा के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न हो चुका है।  

आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा की दृस्टि से सुबह 07 बजे से दोपहर 03  बजे तक निर्धारित किया गया था। अन्य जगहों में सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान किया जायेगा।  


संबंधित समाचार