होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: मतदाताओं में दिखा उत्साह, दोपहर 3 बजे तक तीन लोकसभा सीटों पर 63.92% मतदान 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: मतदाताओं में दिखा उत्साह, दोपहर 3 बजे तक तीन लोकसभा सीटों पर 63.92% मतदान 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में आज 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ है। वहीं तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया।  चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के मतदान की प्रतिशत जारी कर दी है। जिसके अनुसार महासमुंद लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 63.30% मतदान हुआ, कांकेर लोकसभा सीट पर 67.50% मतदान हुआ जबकि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 61.34% मतदान हुआ।

राजनांदगांव मतदान अपडेट--
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 61.34% हुआ मतदान

3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 71% प्रतिशत हुआ

दोपहर 3 बजे तक सबसे कम मतदान डोंगरगढ़ विधानसभा में   55 प्रतिशत हुआ

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

डोंगरगांव- 58.40% मतदान
डोंगरगढ़- 55% मतदान
कवर्धा- 59.84% मतदान
खैरागढ़- 67.25% मतदान
खुज्जी- 65.80% मतदान
मोहला-मानपुर- 71% मतदान
पंडरिया- 57.70% मतदान
राजनांदगाव- 60.31% मतदान

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत दोपहर 3 बजे की स्थिति में जिला धमतरी 

सिहावा - 70.75
कुरुद   -  63.08
धमतरी -  62.52


संबंधित समाचार